Home > अपना शहर ,
राष्ट्रीय किशोरी बालिका दिवस पर कार्यक्रम आज केआरजी कॉलेज में

राष्ट्रीय किशोरी बालिका दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को शासकीय कमलाराजा कन्या महाविद्यालय परिसर में किशोरी बालिकाओं के लिये स्वास्थ्य परीक्षण, रंगोली, मेंहदी, खेलकूद प्रतियोगिता और पोषण क्विज का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रात: 11 बजे से महाविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा।

      जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बालिकाओं के हीमोग्लोबिन परीक्षण के लिये स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प ग्रामीण व नगरीय आईसीडीएस सेक्टर मुख्यालयों पर आयोजित किए जायेंगे।

Share This News :