Home > अपना शहर ,
लालिमा अभियान से जनप्रतिनिधियों को भी जोडें – कलेक्टर

कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने कहा है कि बच्चों और किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिये चलाये जा रहे “लालिमा अभियान” से स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाए और अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने यह निर्देश महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और आयुष विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में दिए।

डॉ. गोयल ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिये आवश्यक है कि इसके संबंध में बच्चों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी जागरूक किया जाए। अभियान से जुड़े सभी विभागों के मैदानी अधिकारी ग्राम और वार्ड स्तर तक अभियान को सफल बनाने के प्रयास करें।

कार्यशाला में श्री बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तीन वर्ष तक मिशन मोड में चलाई जाने वाली लालिमा योजना से समस्त शाला जाने वाली एवं समस्त शालाओं, समस्त गर्भवती धात्री महिलायें, समस्त बच्चों के साथ-साथ 19 से 49 वर्ष तक की महिलाओं को लाभान्वित कराया जायेगा। अभियान के तहत इन्हें एनीमिया के दुष्परिणामों की जानकारी देतेहुए आईएफए/सिरप का सेवन कराकर आयरन से भरपूर स्थानीय रूप से उपलब्ध पोषक तत्वों के नियमित उपयोग हेतु प्रेरित किया जायेगा। पंचवटी से पोषण के तहत घरों में पोषण वाटिका लगाने हेतु भी प्रेरित किया जायेगा। लाभार्थियों को कृमिनाशक गोलियों का भी सेवन अभियान के तहत कराया जायेगा। प्रति 6 माह में हीमोग्लोबिन की जाँच माह के अंतिम मंगलवार को आयरनयुक्त खाद्य सामग्री से निर्मित व्यंजन प्रतियोगिता व प्रत्येक मंगल दिवस पर परामर्श सत्रों का आयोजन किया जायेगा।

Share This News :