Home > अपना शहर ,
गणतंत्र दिवस पर भारत पर्व का आयोजन सायं 7 बजे से

व्यवस्थाओं के लिये अधिकारी तैनात 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सायं 7 बजे से ग्वालियर व्यापार मेला स्थित फैसिलिटेशन सेंटर में भारत पर्व का आयोजन किया जायेगा। देशभक्ति पर आधारित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिये कलेक्टर डॉ. संजय गोयल द्वारा जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी लोग सपरिवार आकर इसका आनंद उठायें।

     भारत पर्व कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये एडीएम श्री शिवराज वर्मा द्वारा कार्यपालिक दण्डाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। फैसिलिटेशन सेंटर की व्यवस्थाओं का दायित्व एसडीएम श्री रिंकेश वैश्य, नायब तहसीलदार श्रीमती मधुलिका सिंह तोमर और नायब तहसीलदार श्री श्रीनिवास शर्मा को सौंपा गया है।

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं के लिये अधिकारी तैनात

     एसएएफ मैदान पर आयोजित होने वाले जिले के मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं और समारोह स्थल पर आने वाले मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि और गणमान्य नागरिकों की व्यवस्थाओं के लिये कलेक्टर डॉ. संजय गोयल के निर्देश पर एसडीएम श्री विनोद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री आर सी मिश्रा, एसडीएम श्री विजय राज, श्री महिप तेजस्वी, श्री गणेश जायसवाल सहित तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को दायित्व सौंपा गया है।

मिनी मैराथन का भी आयोजन होगा

     गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जायेगा। मैराथन दौड़ के आयोजन हेतु खेल अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Share This News :