Home > अपना शहर ,
श्रीमती माया सिंह 24 व 25 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 24 और 25 जनवरी को ग्वालियर शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

      श्रीमती माया सिंह 24 जनवरी को सायं 5 बजे फूलबाग मैदान पर आयोजित “रन फॉर इंडिया” में सम्मिलित होंगी। श्रीमती माया सिंह 25 जनवरी को प्रात: 11 बजे होटल प्रभा इंटरनेशनल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्मिलित होंगी। दोपहर 12 बजे भगवत सहाय सभागार में आयोजित स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 38 नंबर बंगले पर पार्टी की बैठक में भाग लेंगी। श्रीमती माया सिंह सायं 4 बजे मिनी स्टेडियम दर्पण कॉलोनी ठाठीपुर में विधायक कप महिला खो-खो प्रतियोगिता का उदघाटन करेंगी और सायं 4.30 बजे मेहरोत्रा फार्म पिण्टो पार्क में आयोजित पार्टी की बैठक में सम्मिलित होंगी।

Share This News :