Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया 24 से 27 जनवरी तक अंचल के प्रवास पर

प्रदेश के उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया 24 से 27 जनवरी तक ग्वालियर अंचल के प्रवास पर रहेंगे।

      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री पवैया 24 जनवरी को सायंकाल 5 बजे सरस्वती शिशु मंदिर बादलगढ़ किलागेट के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री 25 जनवरी को प्रात: 11 बजे डॉ. भगवत सहाय सभागार में आयोजित होने जा रहे स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री पवैया 25 जनवरी को अपरान्ह 4 बजे ग्वालियर से गुना के लिये प्रस्थान करेंगे।

श्री पवैया 26 जनवरी को गुना जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे और गुना से अपरान्ह 4 बजे सड़क मार्ग द्वारा ग्वालियर आयेंगे। श्री पवैया 27 जनवरी को प्रात: 9 बजे जिला चिकित्सालय मुरार में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर के उदघाटन समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके बाद सायं 6.55 बजे श्रीधाम एक्सप्रेस द्वारा जबलपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :