Home > अपना शहर ,
मुरार के दुकानदारों को गंदगी फैलाने पर स्वच्छता भूत, तथा सदर बाजार में रेली निकाली गयी।

स्वच्छता में ग्वालियर को नम्बर वन बनाने के लिए स्वच्छता अभियान के बा्रंड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी के नेतृत्व में चलाए जा रहे गंदगी फैलाने वाले को स्वच्छता भूत एवं सफाई रखने वाले को स्वच्छता दूत बनाने के अभियान के तहत आज मुरार सदर बाजार एवं ठाटीपुर क्षेत्र के विभिन्न मार्केटों का भ्रमण कर स्वच्छता का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न बाजारों में गंदगी मिलने पर 27 दुकानदारों को स्वच्छता भूत का पोस्टर दिखाकर उन्हें स्वच्छता रखने की चेतावनी के साथ उनसे 4200 रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया जिसमे जुर्माना महेन्द्र मोटवानी, सुनील, जसवन्त, मनीष कुमार, नानकराम जैन, रितेष, कुलदीप तथा अनिल कुमार पर जुर्माना लगाया गया। तथा सदर बाजार मुरार में रेली निकाली गयी।
स्वच्छता अभियान के बा्रंड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी के नेतृत्व में चलाए गए स्वच्छता निरीक्षण अभियान में आज मुरार तथा ठाटीपुर के आस पास की सभी मार्केटों का भ्रमण किया गया। जिसमें बाजार के दुकानदारों गंदगी फैलाई गई थी जिस पर वहां के दुकानदारों पर जुर्माना किया गया। निरीक्षण के दौरान मुरार क्षेत्र के विभिन्न बाजारो में स्वच्छता रेली निकाली गयी जिसमें ठोल बजाकर दुकानदारो से स्वच्छता की अपील की गयी। तथा सभी दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकान के बाहर दस्तबीन रखने का भी आग्रह किया गया।
इसके साथ ही विभिन्न मार्केट में दुकानारों को स्वच्छता सर्वे में ग्वालियर को नम्बर वन बनाने के लिए भारत स्वच्छता मिशन के टोल फ्री नम्बर 1969 पर ग्वालियर की स्वच्छता का फीडबैक देने की शपथ भी दिलाई। जिसमें सभी दुकानदारों से अपने अपने मोबाइल निकालकर भारत स्वच्छता मिशन के टोल फ्री नम्बर 1969 पर काॅल करने की शपथ ली।

  

Share This News :