Home > अपना शहर ,
शुभांजलिपुरम की बुनियादी समस्यायें तत्परता से निपटेंगी – श्रीमती माया सिंह

नगरीय विकास मंत्री जन समस्याओं से रूबरू होने पहुँचीं 

शुभांजलिपुरम की सीवर, पेयजल, सड़क एवं स्ट्रीट लाईट सहित सभी बुनियादी समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जायेगा। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कही। शुभांजलिपुरमवासियों द्वारा अपनी कॉलोनी में डाम्बरीकृत सड़क पूर्ण होने पर रविवार को श्रीमती माया सिंह का नागरिक अभिनंदन किया।

नगरीय विकास मंत्री ने इस मौके पर शुभांजलिपुरम में स्ट्रीट लाईट के लिये 10 हैलोजन लाईट मुहैया कराने की घोषणा की। उन्होंने वार्ड क्रं.18 की इस कॉलोनी में स्थानीय निवासियों से एक-एक कर समस्यायें सुनीं। साथ ही इस क्षेत्र में पेयजल व सीवर लाईन बिछाने का काम अमृत योजना में शामिल करने के निर्देश नगर निगम के उपायुक्त को दिए। श्रीमती माया सिंह ने कहा कि शुभांजलिपुरम के पार्क की वाउण्ड्रीवॉल भी बनवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि दीनदयालनगर सहित सम्पूर्ण वार्ड क्रं.18 व 19 के सुनियोजित विकास की योजना तैयार की गई है। अगले मार्च माह से यहाँ काम शुरू हो जायेंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्री जबर सिंह व श्री धमेन्द्र राणा तथा श्री नरेन्द्र त्रिपाठी, श्रीमती व्यंजना मिश्रा व श्रीमती रेखा त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।

सीपी कॉलोनी भी पहुँचीं 

मंत्री श्रीमती माया सिंह रविवार को सामुदायिक भवन, सीपी कॉलोनी मुरार में चल रही भागवत कथा सुनने भी पहुँचीं। इसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्यायें सुनीं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को तत्परता से इन समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

  

Share This News :