Home > अपना शहर ,
विधायक कप फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता का उदघाटन आज

नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह करेंगी उदघाटन 

ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधायक कप फुटबॉल प्रतियोगिता 23 जनवरी से शुरू होगी। प्रतियोगिता का उदघाटन इस दिन दोपहर 2 बजे मिनी स्टेडियम दर्पण कॉलोनी में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर करेंगे। इस प्रतियोगिता के साथ-साथ महिलाओं की खो-खो स्पर्धा भी होगी। जिसमें ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की टीम शिरकत करेंगी।

नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह की पहल पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। विधायक कप फुटबॉल प्रतियोगिता 29 जनवरी तक चलेगी। इसके सभी मैच मिनी स्टेडियम दर्पण कॉलोनी में खेले जायेंगे। प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में श्री देवेश शर्मा एवं स्थानीय पार्षद श्रीमती रामबेटी कंषाना को बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया है।

रविवार को डॉ. धीरेन्द्र सिंह चंदेल व जीवाजी विश्वविद्यालय की खेल अध्ययन शाला के विभागाध्यक्ष डॉ. केशव सिंह गुर्जर सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने मिनी स्टेडियम पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विजेता टीम को मिलेगा 31 हजार रूपए का पुरस्कार

      विधायक कप फुटबॉल की विजेता टीम को 31 हजार रूपए का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। द्वितीय पुरस्कार 21 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए का रखा गया है। इसके अलावा अन्य पुरस्कार भी दिए जायेंगे। इस आशय की जानकारी प्रतियोगिता के संयोजक श्री मनीष तोमर, श्री रामप्रकाश परमार, श्री विजय सक्सेना एवं श्री जयंत शर्मा ने दी है।

Share This News :