Home > अपना शहर ,
बालिका सशक्तिकरण के प्रयास समाज के सहयोग से फलीभूत होंगे – श्रीमती माया सिंह

बेटी रक्षा मंच द्वारा आयोजित डांस महोत्सव में नगरीय विकास मंत्री ने बांटे पुरस्कार 

बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश सरकार ने कारगर कदम उठाये हैं। सरकार द्वारा इस दिशा में किए गए प्रयास समाज के सहयोग से ही फलीभूत होंगे। बेटी रक्षा मंच जैसी संस्थायें इसमें महती भूमिका निभा रही हैं। उक्त आशय के विचार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने व्यक्त किए। श्रीमती माया सिंह “बेटी रक्षा सोशल वेलफेयर सोसायटी” द्वारा आयोजित बालिकाओं के डांस महोत्सव के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण कर रहीं थीं।

     रविवार को यहाँ बाल भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने की। इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री राकेश माहौर, पार्षद श्री धर्मेन्द्र राणा, श्री नरेन्द्र त्रिपाठी तथा सर्वश्री सुनील राजपूत, महेन्द्र शुक्ला, गणेश समाधिया व श्री यादव सहित बेटी रक्षा मंच से जुड़े अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में भाग ले रहीं बालिकायें व उनके अभिभावक मौजूद थे।

नन्हीं-मुन्हीं बालिकाओं की प्रस्तुतियों ने बांधा समा

     बाल भवन में आयोजित हुए डांस महोत्सव में नन्हीं-मुन्हीं बालिकाओं के समूह व एकल नृत्य ने समा बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने नन्ही-मुन्ही बालिका सिद्धी सूरी को प्रथम, दिशा धारीवाल को द्वितीय व आस्था धारीवाल को तृतीय स्थान का पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किए। डांस महोत्सव में एक नन्हीं-मुन्हीं बिटिया मंदिता शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल विहारी वाजपेयी की कविता सुनाकर सम्पूर्ण प्रांगण को देशभक्ति के भाव से परिपूर्ण कर दिया। कार्यक्रम में अमर ज्योति संस्थान की नेत्रहीन बालिकाओं के समूह नृत्य ने भी लोगों को खासा प्रभावित किया।

    

Share This News :