Home > अपना शहर ,
प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय हुरावली में मना “आनंद उत्सव”

प्रदेश के साथ-साथ ग्वालियर जिले में आयोजित किए जा रहे आनंद उत्सव की कड़ी में प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय हुरावली में बच्चों की खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतिभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, मध्यप्रदेश गान, योग क्रियाएँ, बेटी बचाओ व स्वच्छता अभियान पर आधारित नृत्य, नाटक की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

      आनंद उत्सव के इस कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्रीमती ज्योति धाकड़, राज्य शिक्षा केन्द्र के ओआईसी श्री मनोज गुहा, एपीसी श्री एस बी ओझा, प्राचार्य श्रीमती रेणु बेदी, प्रधानाध्यापक श्री प्रमोद शर्मा सहित दोनों विद्यालयों का समस्त स्टाफ और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share This News :