Home > अपना शहर ,
श्रीमती माया सिंह द्वारा विधायक फुटबॉल कप की तैयारियों की समीक्षा

खेल एवं युवा कल्याण विभाग और क्षेत्रीय विधायक श्रीमती माया सिंह द्वारा फुटबॉल के लिये विधायक कप 2017 का आयोजन 23 से 29 जनवरी तक किया जायेगा। इसके आयोजन के लिये सभी तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। श्रीमती माया सिंह द्वारा इसके सफल आयोजन हेतु मण्डल पदाधिकारियों और खेल विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ शनिवार को रानीमहल में चर्चा की।

      उन्होंने बताया कि 6 दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार रूपए, उपविजेता टीम को 21 हजार रूपए तथा तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को 11 हजार रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिये इच्छुक टीमें 22 जनवरी तक फॉर्म जमा कर सकती हैं। यह फॉर्म विधायक कार्यालय, जयविलास परिसर से प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक प्राप्त किए जा सकेंगे।

Share This News :