Home > अपना शहर ,
मेले में आज से बाल फिल्म सप्ताह का आयोजन

ग्वालियर व्यापार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 22 से 28 जनवरी तक मेला स्थित पं. कृष्णराव शंकर पंडित सभागृह (कला मंदिर) में बाल फिल्म सप्ताह का आयोजन किया गया है।

     फिल्मों का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से होगा। जिसमें 22 जनवरी को “चिल्लर पार्टी”, 23 को “तारे जमीन पर”, 24 को “जंगल बुक”, 25 को “हाथी मेरे साथी”, 26 को “आय एम कलाम”, 27 को “मोनू अंकल” तथा 28 को “जलपरी फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा। यह जानकारी श्री राजेन्द्र सिंह एवं पं. चन्द्रशेखर उप्रेति ने दी।

बीएसएफ के हॉर्स, बाइक, डॉग एवं बैण्ड के कार्यक्रम आज

     ग्वालियर व्यापार मेले में 22 जनवरी को दोपहर 2 बजे से बीएसएफ का हॉर्स, बाइक एवं डॉग-शो के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रात: 11 बजे से फैसिलिटेशन सेंटर पर बैण्ड के विभिन्न राष्ट्रीय धुनों के कार्यक्रम होंगे।

Share This News :