भारत के लिए हार्दिक के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारत के लिए हार्दिक के अलावा तिलक वर्मा ने 26, अक्षर पटेल ने 23, अभिषेक शर्मा ने 17, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 12 और शिवम दुबे ने 10 रन बनाए। वहीं, जितेश शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने तीन विकेट लिए, जबकि लुथो सिपाम्ला को दो और डोनोवान फरेरा को एक विकेट मिला।
Home > खेल ,
बहुत छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुआ दक्षिण अफ्रीका, इस टीम के खिलाफ भारत की तीसरी बड़ी जीत
हार्दिक पांड्या के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में 101 रनों के बड़े अंतर से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या के नाबाद अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 12.3 ओवर में 74 रन पर ढेर हो गई। भारत ने इस तरह बड़ी जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।दक्षिण अफ्रीका टी20 में अपने न्यूनतम स्कोर पर ढेर हो गया। दक्षिण अफ्रीका की टीम का यह सबसे छोटे प्रारूप में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसका न्यूनतम स्कोर 87 रन था जो 2022 में उसने भारत के खिलाफ ही बनाया था। दक्षिण अफ्रीका को छठी बार टी20 में 100+ रनों से हार का सामना करना पड़ा है जिसमें से तीन बार उसे भारत के खिलाफ 100+ रनों से हार मिली है। भारत की यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रनों के लिहाज से तीसरी बड़ी जीत है। भारत ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को 2024 में 135 रनों से और 2023 में 106 रनों से हराया है।