Home > अपना शहर ,
नगरोदय अभियान के आॅब्जर्बर ने किया वार्ड 4 व 5 का निरीक्षण

नगरोदय अभियान की माॅनीटरिंग के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त ग्वालियर जिले के आब्जर्बर तथा राजस्व मंडल के सदस्य श्री एम के सिंह जी ने आज वार्ड 4 एवं 5 में नगरोदय अभियान के कार्यक्रमों को लेकर भ्रमण किया तथा हितग्राहियों से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नगरोदय अभियान के तृतीय चरण का अवलोकन करने के लिए किए गए निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के दल ने आज वार्ड की आंगनबाडियों का निरीक्षण किया जिसमें बच्चों की स्थिती एवं दोपहर के भोजन व साफ सफाई की स्थिति को देखा तथा आंगनबाडियों में स्वच्छता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आनंद नगर क्षेत्र में सरकारी व निजी विद्यालयों का निरीक्षण भी किया तथा निरीक्षण के दौरान सरकारी स्कूल के अंदर दो गाऐं मिली जिन्हें तत्काल गौशाला भिजवानें के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही अधिकारियों के दल ने स्वच्छता मिशन के तहत वार्ड में बनाए गए सुलभ शौचालयों, सडकों का विकास व अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही स्लम बस्ती इंदियानगर कोटेश्वर मंदिर के पीछे निरीक्षण कर हितग्राहियों के घर घर जाकर योजनाओं की जानकारी ली। जिस पर हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का आग्रह किया जिस पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान समाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक श्री कबीर पंथी, सहायक परियोजना अधिकारी श्री अखिलेश दंडोतिया एवं नगर परियोजना अधिकारी नगरोदय अभियान व जनकल्याण अधिकारी डाॅ अतिबल ंिसह यादव सहित संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

    

Share This News :