Home > अपना शहर ,
टोपीबाजार के दुकानदारों को गंदगी फैलाने पर स्वच्छता भूत, तो सुभाष मार्केट के दुकानदारों को स्वच्छता दूत का सम्मान

स्वच्छता में ग्वालियर को नम्बर वन बनाने के लिए स्वच्छता अभियान के बा्रंड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी के नेतृत्व में चलाए जा रहे गंदगी फैलाने वाले को स्वच्छता भूत एवं सफाई रखने वाले को स्वच्छता दूत बनाने के अभियान के तहत आज महाराज बाडा क्षेत्र के विभिन्न मार्केटों का भ्रमण कर स्वच्छता का निरीक्षण किया गया तथा टोपी बाजार एवं अन्य बाजारों में गंदगी मिलने पर 18 दुकानदारों को स्वच्छता भूत का पोस्टर दिखाकर उन्हें स्वच्छता रखने की चेतावनी के साथ उनसे 3800 रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया तथा सुभाष मार्केट सबसे ज्यादा साफ व स्वच्छ मिलने पर मार्केट के अध्यक्ष को सम्मानित किया गया।
स्वच्छता अभियान के बा्रंड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी के नेतृत्व में चलाए गए स्वच्छता निरीक्षण अभियान में आज महाराज बाडा के आस पास की सभी मार्केटों का भ्रमण किया गया। जिसमें टोपी बाजार के दुकानदारों गंदगी फैलाई गई थी तथा डस्टबीन भी दुकान के अंदर रखे थे जिस पर वहां के दुकानदारों पर जुर्माना किया गया। इसके साथ ही सुभाष मार्केट निरीक्षण के दौरान साफ व स्वच्छ मिली तथा सभी दुकानों के बाहर डस्टबीन पाए गए, जिस पर मार्केट के अध्यक्ष श्रीचंद बलेचा को स्वच्छता दूत की शील्उ प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा अन्य मार्केट के दुकानदारों से भी इसी प्रकार स्व्च्छता रखने का आग्रह किया गया।
इसके साथ ही विभिन्न मार्केट में दुकानारों को स्वच्छता सर्वे में ग्वालियर को नम्बर वन बनाने के लिए भारत स्वच्छता मिशन के टोल फ्री नम्बर 1969 पर ग्वालियर की स्वच्छता का फीडबैक देने की शपथ भी दिलाई। जिसमें सभी दुकानदारों से अपने अपने मोबाइल निकालकर भारत स्वच्छता मिशन के टोल फ्री नम्बर 1969 पर काॅल करने की शपथ ली।

Share This News :