Home > राज्यो से ,
मायावती का पलटवार, आरक्षण बचाने के लिए जान की बाजी तक लगा देंगे

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने आज समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी तीनों पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने लखनऊ में हुई प्रेस कॉन्फ्रेस में तीनों पार्टियों को निशाने पर लिया. मायावती ने कहा कि यूपी और केंद्र सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है. साथ ही कांग्रेस को असहाय करार देते हुए कहा कि उसे तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं. इस दौरान मायावती ने आरक्षण पर बयान को लेकर खास तौर पर आरएसएस और बीजेपी को निशाने पर लिया।

मायावती ने कहा कि à¤†à¤°à¤•्षण दलितों का संवैधानिक हक है. इसे कोई सरकार, बीजेपी या आरएसएस रोक नहीं सकती. अगर सरकार इसे लेकर संसद में कोई कानून लाती है तो बीजेपी-कांग्रेस हमेशा के लिए राजनीति से साफ हो जाएगी. मेरी जनता से अपील है कि बीजेपी और आरएसएस को आने वाले चुनाव में सबक सिखाए.

मायावती ने कहा कि यूपी में अगर बीजेपी की सरकार बनी तो ये लोग आरक्षण खत्म कर देंगे. हम आरक्षण बचाने के लिए जान की बाजी तक लगाने को तैयार हैं. आरक्षण खत्म करना बीजेपी और आरएसएस का दिन का ख्वाब है. बीजेपी-आरएसएस के लोगों को आरक्षण खत्म करने की बंदरघुड़की देकर इसे बंद करने की बात खत्म करनी चाहिए. यूपी के 5 राज्यों में विधानसभा में हो रहे चुनावों में बिहार की तरह हराकर इसकी सज़ा दें ताकि कोई और पार्टी ऐसी बेहूदा बातें न कर सके.

Share This News :