Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत का मध्‍य प्रदेश भाजपा कार्यालय में उत्सव का माहौल

 भोपाल। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड जीत पर शुक्रवार को प्रदेशभर में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में उत्सव का माहौल रहा। प्रदेश कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने पदाधिकारियों को मिष्ठान्न खिलाकर बधाई दी। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बिरसा मुंडा जयंती सहित पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।इस चुनाव में मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता जुटे थे।इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा, मंत्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, राहुल कोठारी, गौरव रणदीवे, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Share This News :