Home > अपना शहर ,
बारादरी मुरार पर निर्माण श्रमिकों के पंजीयन शिविर में 285 मजदूरों ने कराया पंजीयन

नगर निगम ग्वालियर द्वारा नगर उदय अभियान के तहत शहरी आजीविका मिशन के हितग्राही, निर्माण कार्य में लगे अपंजीकृत निर्माण श्रामिकों, भवन मजदूरों के पंजीयन के लिए निगम द्वारा जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज बारादरी चैराहा मुरार पर शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 285 निर्माण मजदूरों ने उपस्थित होकर अपने पंजीयन कराए तथा अनेक मजदूरों को फार्म वितरण किए गए। शिविर के दौरान क्षेत्रीय पार्षद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नोडल अधिकारी डा अतिबल ंिसह यादव, क्षेत्राधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
बारादरी चैराहा मुरार पर नगर उदय अभियान के तहत शहरी आजीविका मिशन के हितग्राही, निर्माण कार्य में लगे अपंजीकृत निर्माण श्रामिकों, भवन मजदूरों के पंजीयन के लिए आयोजित शिविर में लगभग 285 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया जिनके मजदूरी कार्ड बनाए जाएंगे, इसके साथ ही लगभग अनेक हितग्राहियों को आवेदन पत्र वितरित किए गए जो कि संबंधित हितग्राही अपने दस्तावेज लगाकर अपने संबंधित क्षेत्र के जनमित्र केन्द्र पर जमा कर सकता है, उनके भी मजदूरी कार्ड बनाए जाएंगे।

Share This News :