Home > अपना शहर ,
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कौशल प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित

शासन आदेशानुसार नगर पालिक निगम ग्वालियर द्वारा दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कौशल प्रशिक्षण एवं नियोजन घटक के अन्तर्गत वार्षिक लक्ष्य 2016-17 की प्राप्ति हेतु कौशल एन.यू.एल.एम.द्वारा टेªà¤¡ में प्रशिक्षण दिया जाना है। कौशल प्रशिक्षण के कार्यक्रम आयोजित करने हेतु कौशल प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किये जाते है।
यह जानकारी नगर परियोजना अधिकारी डाॅ.अतिबल सिह यादव द्वारा देते हुये बताया गया कि डे-एन.यू.एल.एम.द्वारा ग्वालियर जिले में निम्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जावेगा। जिसमे 1. आई.सी.टी.(इनफोरमेशन एण्ड कम्यूनिकेशन टेक्निोलाॅजी) 2. एम.ई.डी.(मेडिकल एण्ड नर्सिंग) 3. आर.ई.टी. (रिटेल्स) 4. एम.ए.एम.(मटेरियल मैनेजमेन्ट) 5. ई.एल.सी.(इलोक्ट्रानिक्स) 6. ई.एल.ई. (इलेक्टोक्लस) 7. टी.आर.व्ही.(ट्रेवहल एण्ड टूरिजम) 8.सी.ओ.एल. (कोरियर एण्ड लोजीकलस) 9. बी.ए.एन.(बैंक आॅफ एकाउटिंग) 10. एफ.आर.एस. (फायर एण्ड सेप्टी इंजिनियरिंग) 11. ए.यू.आर. (आटोमोटीव रिपेयर) 12. बी.ई.यू. (ब्यूटी क्लचर एण्ड हेयर ड्रेसिंग) 13. एफ.ए.डी. (फेशन डीजाॅयन) 14. एच.ओ.एस. (हाॅस्पिटलिटी) 15.आर.ई.एफ.(रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कन्डीशनल) शामिल है।
डाॅ.यादव ने बताया कि इच्छुक संस्थाये तकनिकी प्रस्ताव 1 फरवरी 2017 सायः05 बजे तक नगर पालिक निगम ग्वालियर को प्रेषित कर सकते है इसके बाद प्रस्ताव पर विचार नही किया जावेगा। जो संस्थायें इस हेतु आवेदन कर सकते उनकी पात्रता निम्नानुसार हैः-
1.शासकीय संस्थाये जैसे-आई.टी.आई.पाॅलिटेकनिक काॅलेज,तकनीकी विश्व विधालय । 2. कौशल प्रशिक्षण से संबंधित राष्टीय स्तर संस्थाये जैसे एन.एस.डी.सी.पार्टनर, औधोगिक समूह एवं अन्य शासकीय विभागो से अन्य शर्ते कार्यालय नगर पालिक ग्वालियर में कार्यालय समय से प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिये दूरभाष नम्बर 9644405469/9644405751 पर संपर्क करें।

Share This News :