Home > अपना शहर ,
नर्मदाघाटी विकास मंत्री श्री आर्य आज ग्वालियर आयेंगे

सामान्य प्रशासन एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लालसिंह आर्य 21 जनवरी को ग्वालियर व भिंड जिले के प्रवास पर आयेंगे । श्री आर्य इस दिन प्रात:काल लगभग 5 बजे रेलमार्ग द्वारा ग्वालियर पहुँचेंगे ।

      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री 21 जनवरी को प्रात: 8 बजे सड़क मार्ग द्वारा ग्वालियर से गोहद के लिए प्रस्थान करेगें । श्री आर्य गोहद में आनंदम् उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे । साथ ही नगर उदय समिति की बैठक भी लेंगे । मंत्री श्री आर्य अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सायंकाल 7 बजे वापस ग्वालियर लौटेंगे ।

Share This News :