Home > अपना शहर ,
अजा. के पाँच विद्यार्थियों को 85 हजार की प्रोत्साहन राशि मंजूर

सरकार द्वारा सिविल सेवा परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने विभिन्न परीक्षाओं में सफल रहे अनुसूचित जाति के पाँच विद्यार्थियों को इस योजना के तहत 85 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है।

      सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री एच बी शर्मा ने बताया कि अभिभावक की वार्षिक आय के आधार पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हसिल करने पर श्री जितेन्द्र सोलंकी सुरइया का पुरा मुरार व श्री संजय दादौरिया ठाठीपुर, श्री मिल्टन सिंह द्वारिकाधीश कॉलोनी को 20 – 20 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है। इसी परीक्षा में सफलता मिलने पर श्री लक्ष्मी मटसेनिया ग्राम मुगलपुरा को 10 हजार और राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में सफलता पर श्री ब्रम्हकुमार राजौरिया को 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर हुई है।

Share This News :