Home > अपना शहर ,
मेले में आज अखिल भारतीय मुशायरा वसीम बरेलवी व राहत इंदौरी सहित अन्य ख्यातिनाम शायर आयेंगे

श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में शनिवार 21 जनवरी को अखिल भारतीय मुशायरा का आयोजन होगा। मेला स्थित फैसिलिटेशन सेंटर में इस दिन सायंकाल 7.30 बजे मुशायरा शुरू होगा। अदब की दुनिया में विश्वभर में मशहूर एक से बढ़कर एक शायर इस बार के मुशायरे में आ रहे हैं।

विश्वविख्यात शायर प्रो. वसीम बरेलवी, जनाब राहत इंदौरी व जनाब ताहिर फराज रामपुर जैसे ख्यातिनाम शायर अपने कलाम से नवाजेंगे। साथ ही दुनिया के जाने-माने अन्य शायर अदब के कद्रदानों को मेले के मुशायरे में अपने कलामों से नवाजेंगे। 

      इनके अलावा जनाब शकील आजमी मुम्बई, मोहतरमा मलका नसीम जयपुर, मोहतरमा नुसरत मेंहदी भोपाल, जनाब मलिक जादा जाबेद नोएडा, जनाब अवरार कासिफ, अमरावती, जनाब रहमान मुसधिर दिल्ली, जनाब मुश्ताक अहमद मुश्ताक मालेगांव, जनाब असलम राशिद मुम्बई ग्वालियर व्यापार मेले के मुशायरे में एक से बढ़कर एक कलाम पढ़ेंगे। अपने ग्वालियर शहर के जाने-माने शायर श्री मदन मोहन दानिश भी इस मुशायरे में अदबी शायरी सुनायेंगे।

Share This News :