Home > अपना शहर ,
कैश रहित व्यवस्था पर एक दिवसीय मेला 30 जनवरी को

विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के निर्देशानुसार डिजिटल ट्रांजेक्शन के संबंध में एक दिवसीय मेला ग्वालियर मेले के फैसिलिटेशन सेंटर में आयोजित किया जायेगा। मेले में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। इसके साथ ही प्रदर्शन भी किया जायेगा।

      कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने प्रतियोगिताओं के लिये तीन संस्थाओं को अधिकृत किया है। यह प्रतियोगितायें महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय हेतु जीवाजी विश्वविद्यालय, हाईस्कूल हेतु शासकीय पद्माराजे कन्या उच्चतर विद्यालय तथा कक्षा-1 से 8 तक के लिये शासकीय गजराराजा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को अधिकृत किया गया है। तीनों संस्थाओं को प्रतियोगितायें 27 जनवरी तक आयोजित कर परिणाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक प्रतियोगिताओं के सर्वोच्च 5 मेला स्थल पर प्रदर्शित किया जायेगा।

      कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने डिजिटल ट्रांजेक्शन मेले के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही नगर निगम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विशेष क्षेत्र प्राधिकरण, परियोजना अधिकारी, शहरी विकास अभिकरण, उप संचालक कृषि को अपने विभाग से संबंधित जनप्रतिनिधियों तथा नगद रहित व्यवस्था से जुड़े लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

      इसके साथ ही महाप्रबंधक दुग्ध महासंघ को कार्यक्रम स्थल पर नगद रहित मिल्क पार्लर बूथ का स्टॉल लगाने तथा मिल्क पार्लर विक्रेताओं को नगद रहित व्यवस्था हेतु प्रतिभागी के रूप में उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही विद्युत विभाग को भी विद्युत देयक भुगतान हेतु स्टॉल लगाने के निर्देश दिए हैं। मेले में बैंकर्स के स्टॉल भी लगाए जायेंगे।

Share This News :