Home > अपना शहर ,
उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाये-व्यक्ति होंगे पुरस्कृत आवेदन पत्र आमंत्रित

उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों से राज्य और संभाग स्तरीय पुरूस्कार हेतु आवेदन पत्र 25 जनवरी तक आंमत्रित है ।

जिला खाद्य नियंत्रण से प्राप्त जानकारी अनुसार उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाये और व्यक्ति दिनांक 25 जनवरी तक आवेदन पत्र कलेक्टर एवं खाद्य नियंत्रण के नाम से जमा किया जा सकता है । आवेदन पत्र के साथ उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में किये गये कार्यो का विवरण की जानकारी दिया जाना अनिवार्य है । पुरूस्कार 15 मार्च 2017 उपभोक्ता संरक्षण दिवस के अवसर पर प्रदान किये जावेगें । राज्य स्तरीय पुरूस्कार के रूप में 1 लाख रूपये, द्वितीय 51 हजार रूपये तथा तृतीय राशि 25 हजार रूपये निर्धारित है । संभाग स्तरीय पुरूस्कार के रूप में प्रथम 21 हजार रूपये 11 हजार तथा तृतीय 5 हजार रूपये का निर्धारित है।

Share This News :