Home > अपना शहर ,
बंधुआ श्रमिक मुक्ति प्रावधानों का व्यापक प्रचार–प्रसार करें – कलेक्टर डॉ. गोयल

जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठक सम्पन्न 

बंधक श्रमिक जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठक कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष डा.संजय गोयल की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई । बैठक में बंधक श्रमिक की परिभाषा बताने के साथ ही उनके लिए शासन के प्रावधानों की समिति सदस्यों को जानकारी दी गई ।

      कलेक्टर डा.संजय गोयल ने बैठक में निर्देश दिये कि बंधक श्रमिक के संबंध में दण्ड के प्रावधानों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जावे । इसके साथ ही बंधक श्रमिक को मुक्त कराने पर शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के संबंध में प्रचार किया जावे । इसके साथ ही बंधक श्रम प्रथा समाप्ति के किये सभी कर्यवाही प्रभावी रूप से चलाई जावे । इसकी गतिविधियाँ ब्लाक स्तर पर भी चलाई जावे । उन्होने कहा कि बंधक श्रम प्रथा अधिनियम की जानकारी पंचायत स्तर तक उपलब्घ कराई जावे ।

      बैठक में सहायक श्रमायुक्त श्री आर.के.गुप्ता ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा बंधक श्रम प्रथा समाप्ति अधिनियम में कुछ बदलाव भी किये गये है । नवीन पुनर्वास योजना लागू की है । इसके तहत सम्पूर्ण राशि केन्द्र सरकार द्वारा दी जावेगी । बंधुआ मजदूर पुनर्वास योजना में वित्तीय सहायता 20 हजार रूपए से बढ़ाकर 1 लाख रूपये कर दी गई है। दिव्यांगो, तस्करी एवं यौन शोषण से मुक्त कराई महिलाओं, बच्चों और ट्रांसजेंडर, को तीन लाख रूपये की सहायता उपलब्ध काई जायेगी । इसी क्रम में महिलाओं एवं नाबालिगों को 2 लाख रूपये मिलेगें । सामान्य वयस्यक बंधुआ मजदूर को 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान रखा गया है ।

      उन्होने बताया कि नये प्रावधानों में घोर अमानवीय एवं गैर कानूनी कार्यो जैसे वेश्यावृत्ति, बूचड़खाना, मसाज पार्लर, नशीले पदार्थो की तस्करी में लगाये गये बंधुआ मजदूरों की विमुक्ति पर उन्हें तीन लाख रूपये की राशि पुनर्वास हेतु दी जावेगी । बंधुआ मजदूर होने की शिकायत कोई भी व्यक्ति तहसीलदार, थाना प्रभारी, जिला कलेक्टर को करें ।

      बैठक में समिति के सदस्य श्री जीतुखरे, महेश बाल्म्कि, श्रीमती मधु शाक्य, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुशील वर्मा श्री मनमोहन पाठक श्री मोहन विटवेकर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।

Share This News :