Home > अपना शहर ,
3 फरवरी को जिला स्तर पर होगा आयोजन 8 हजार हितग्राही होंगे लाभान्वित

 à¤¶à¤¾à¤¸à¤¨ की योजनाओं का आमजनों को समय पर लाभ दिलाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन का मौके पर मुल्यांकन करने हेतु शासन द्वारा नगर उदय अभियान चलाया जा रहा है । अभियान का तृतीय चरण 20 जनवरी से    5 फरवरी 2017 तक सभी नगरीय निकाय क्षेत्र में चलाया जावेगा ।

      शासन के निर्देशानुसार नगर उदय अभियान के तहत हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने हेतु जिला मुख्यालय पर 3 फरवरी 2017 को एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा । इसके साथ ही नगरीय निकायों मे नगर पालिका डबरा नगर परिषद आंतरी, बिलौआ, पिछोर एवं भितरवार में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जावेगा ।

      जिला मुख्यालय पर फूलबाग ग्राउंड पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा । कार्यक्रम में लगभग पाँच हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधिकार पत्रों का वितरण तथा 3 हजार हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जायेगा । इसके साथ ही नगर उदय अभियान के तहत स्वीकृत किये गये कार्यों का भूमि पूजन, शिलान्यास किया जावेगा । इसके साथ ही नगर निकायों की तीन वर्ष की कार्ययोजना ओर उनके क्रियान्वयन की रूप रेखा तैयार की जायेगी ।

      कलेक्टर डा. संजय गोयल ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को जिला स्तर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की सभी व्यवस्थायें समय रहते पूर्ण करनें के निर्देश दिये हैं । उन्होनें बताया कि कार्यक्रम आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के लिये प्रदेश के प्रमुख सचिव श्री मलय श्रीवास्तव एवं आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग श्री विवेक अग्रवाल 30 जनवरी 2017 को ग्वालियर में ग्वालियर–चम्बल संभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत दिशा निर्देश प्रदान करेंगे ।

कलेक्टर डा. संजय गोयल ने बताया कि ग्वालियर जिले में नगर उदय अभियान का प्रथम चरण 25 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक चलाया गया। जिसमें कुल 2 हजार 567 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें 2091 मांग पत्र तथा 476 शिकायतें शामिल है । इसी प्रकार अभियान का द्वितीय चरण 3 जनवरी से 15 जनवरी तक तक चलाया गया जिसमें कुल 8 हजार 974 आवेदन पत्र विभिन्न्‍ योजनाओं के तहत प्राप्त हुए हैं । अभियान का तृतीय एवं अंतिम चरण 20जनवरी से 5 फरवरी 2017 तक चलाया जायेगा।

मुख्यमंत्री जबलपुर से करेंगे संबोधित

      नगर उदय अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में 3 फरवरी 2017 को हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जावेगें । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल रहेंगे । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उदबोधन का सीधा प्रसारण दोपहर 2 बजे से किया जावेगा।  सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रम में एल.ई.डी. पर दिखाया और सुनाया जायेगा।

संभागीय आयुक्त के कलेक्टरों को निर्देश

जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों को मुख्यमंत्री सीधे संबोधित करेंगे । संभागीय आयुक्त श्री एस.एन.रूपला ने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को नगर उदय अभियान के तहत जिला स्तर और नगर परिषद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सभी तैयारियों को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए हैं ।

      उन्होनें कलेक्टरों से कहा कि कार्यक्रम में‍ जिन हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाना है उनका चिन्हांकन  तथा कार्यक्रम में सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाये यह सुनिश्चित करें । इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उदबोधन का सीधा प्रसारण ठीक से हो यह सुनिश्चित किया जाये ।

Share This News :