Homeराज्यो से ,
राज्य सरकार ने इन्हे बनाया मध्य प्रदेश का उप-लोकायुक्त

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने नरेंद्र प्रताप सिंह को मध्य प्रदेश का उप-लोकायुक्त नियुक्त किया है। राज्यपाल की ओर से दी गई नियुक्ति के तहत, वे उप-लोकायुक्त अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत अपने दायित्वों का पालन करेंगे। राज्य शासन ने उनकी नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। नरेंद्र प्रताप सिंह हाल ही में 31 अगस्त को प्रमुख सचिव (विधि) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके कार्यकाल और अनुभव को देखते हुए उन्हें राज्य में भ्रष्टाचार निरोधक उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने का जिम्मा सौंपा गया है।  बता दें नरेंद्र प्रताप सिंह उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी हैं। 2024 में इंदौर में परिवार न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश के पद से उनको राज्य सरकार ने विधि विभाग का प्रमुख सचिव बनाया था। 

 
 
 

Share This News :