Homeराज्यो से ,
प्रेमानंद महाराज और जगद्गुरु रामभद्राचार्य विवाद के बीच बाबा बागेश्वर की एंट्री, जानें क्या कहा?

बागेश्वर धाम में पीठाधीश पं. धीरेंद्र शास्त्री महाराज वर्तमान में महाराष्ट्र की यात्रा पर हैं। मुंबई के भिवंडी में स्थित बागेश्वर सनातन मठ में मंगलवार को गुरु दीक्षा के दौरान उन्होंने देशभर में चर्चा में आए प्रेमानंद महाराज और रामभद्राचार्य महाराज के विवाद पर अपनी राय रखी। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुछ लोग दो साधुओं के बीच विवाद को हवा दे रहे हैं और इसे मीडिया और सोशल मीडिया का विषय बना रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रामभद्राचार्य महाराज जी के मन में किसी के प्रति कोई गलत भावना नहीं है और प्रेमानंद महाराज ने युवाओं को भजन से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। दोनों ही संत वंदनीय हैं और उनकी सेवा और योगदान को मान्यता दी जानी चाहिए।बागेश्वर धाम महाराज ने कहा, "हमारे गुरु रामभद्राचार्य महाराज के मन में बाबा प्रेमानंद के लिए ईर्ष्या का कोई स्थान नहीं है। जब भी प्रेमानंद महाराज आएंगे, उन्हें गले लगाया जाएगा।" उन्होंने दो महापुरुषों के बीच लड़ाई दिखाने वाले लोगों को चेतावनी दी कि ऐसा करना सनातन धर्म के हित में नहीं है।महाराज ने अंत में कहा कि दो संतों की बात को विवाद का विषय बनाने के बजाय इसे आदर और सम्मान के दृष्टिकोण से देखना चाहिए। सोशल मीडिया और मीडिया के द्वारा विवाद फैलाने वाले प्रयास सनातन धर्म को नुकसान पहुंचा सकते हैं।


Share This News :