Homeराज्यो से ,
जिलाध्यक्ष का विरोध करने वाले नेताओं को राहुल गांधी के सख्त निर्देश, अध्यक्ष बनना है तो और मेहनत करें

प्रदेश कांग्रेस में 71 ग्रामीण और शहर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। उनकी एक दिन पहले रविवार को दिल्ली में पहली ट्रेनिंग आयोजित की गई थी। इसके पहले प्रदेश भर में कई जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर विरोध किए जा रहे थे। यह विरोध दिल्ली तक पहुंच गया और इंदौर के नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेडे का विरोध किया गया। लेकिन, विरोध करने वाले नेताओं को राहुल गांधी ने सख्त नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि अगर आप विरोध करेंगे तो आपके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। अगर आपको अध्यक्ष बनना है तो और मेहनत करने की जरूरत है।राहुल गांधी ने कहा है कि जिन नेताओं को चुन कर लाया गया है, उनको 6 महीने तक समय दिया जाएगा। 6 महीने तक किसी भी अध्यक्ष को नहीं हटाया जाएगा। राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और जिलाध्यक्षों से कहा कि गुटबाजी नहीं समन्वय से काम करें। जिलाध्यक्ष सत्ता परिवर्तन नहीं, व्यवस्था परिवर्तन में जुटें। वे देखें कि लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार मिल पा रहे हैं या नहीं। किसी वर्ग का हक तो नहीं मारा जा रहा है।

 
 
भोपाल ग्रमीण से जिला अध्यक्ष अनोखी मान सिंह पटेल ने बताया कि ट्रेनिंग बहुत अच्छी रही। राहुल गांधी ने कहा है आप को जिले के अंदर पूरी शक्ति दी गई है। पार्टी को मजबूत करने के लिए अभी से जुट जाएं। आने वाले चुनाव में जिला अध्यक्षों को अहम भूमिका होगी। जिला में हर महीने एक बैठक होनी चाहिए। कोई कितना भी बड़ा नेता हो उसे बैठक में आना ही पड़ेगा। इसकी रिपोर्ट भी तैयार होगी। राहुल ने कहा कि है 10 दिन में सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिले में जिला कांग्रेस कमेटी का ऑफिस शुरू करें।
 
 
 

Share This News :