Homeदेश विदेश ,slider news,
उरी और कुपवाड़ा में सेना-आतंकियों के बीच कल से मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर में दो जगहों पर सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पहली मुठभेड़ उरी में हुई। रविवार को सेना के बटालियन मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के दो दिन बाद उरी में मंगलवार दोपहर आतंकियों ने फिर घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन इस बार आतंकियों के निशाने पर फौजी नहीं बल्कि फौजियों के निशाने पर आतंकी थे।
सेना ने मंगलवार दोपहर एक बजे शुरू हुए ऑपरेशन में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 10 आतंकियों को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक सीमा पार से 15 के करीब आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। बाकी के आतंकियों की तलाश की जा रही है, सेना के जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर कुपवाड़ा के नौगाम में भी आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। मंगलवार को इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया था। माना जा रहा है कि कुछ आतंकी नौगाम में छिपे हुए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Share This News :