ग्वालियर में जाहरवीर गोगाजी महाराज जयंती पर भव्य मेला, जनप्रतिनिधियों ने किया संबोधन
ग्वालियर। श्रद्धा और आस्था के प्रतीक लोकदेवता जाहरवीर गोगाजी महाराज की जयंती के अवसर पर महाराज बड़ा ग्वालियर में मेला एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा और गौशाला के महाराज ऋषभदेव ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन, नगर निगम सभापति मनोज सिंह तोमर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष देवेश शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री महेश उमरैया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनीष राजोरिया, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह जादौन और पार्षद मोहित जाट सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस अवसर पर बाल्मिक समाज के समाजसेवियों को साल, श्रीफल और नारियल भेंट कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गौडियाले ने किया।