Homeअपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
वोट चोरी के खिलाफ विधायक साहब सिंह गुर्जर के सत्याग्रह आंदोलन में उमड़ी भीड़

ग्वालियर ।15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा एवं विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ता तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे भारत माता की जय के साथ राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।

इस मौके पर विधायक साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि राहुल गांधी ठोस सबूतों के साथ लोकतंत्र और देश के संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं, और हम इस आवाज़ को हर गली तक पहुँचाएँगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र ओर संविधान को खत्म करना चाहती है और चुनाव आयोग सरकार की कठपुतली बनकर काम रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से साफ हो गया है कि आयोग ने लोगों के बिहार में मतदाता सूची से जो नाम काटे हैं ,इससे उसकी नीयत में खोट नजर आती है और इसके खिलाफ राहुल गांधी ने आवाज उठाई है। इस काम में पूरी पार्टी ओर देश के लोग राहुल जी के साथ खड़े हैं।आयोग कोई मनमानी नहीं कर पाएगा।

जनता ने गगनभेदी नारे लगाए –

कार्यक्रम के दौरान जनता न वोट बिकेगा, न लोकतंत्र झुकेगा के नारे लगाए और वोट चोरी के खिलाफ हजारों की संख्या में एकत्रित हो कर लोगों ने इसका संकल्प लिया। 

यात्रा में पूर्व मंत्री श्री लाखन सिंह यादव जी , विधायक श्री सतीश सिकरवार जी , शहर जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र शर्मा जी , ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल जोहरे जी , श्री सुनील शर्मा सहित ब्लॉक अध्यक्ष - श्री अतर सिंह जी, श्री कल्याण सिंह जी , श्री रामरूप परिहार जी और हजारों की संख्या में कांग्रेस जन ओर क्षेत्रवासी शामिल हुए।

Share This News :