Home > अपना शहर ,
महापौर ने लोकमंत्रणा में 3 दिव्यांग युवकों को मौके पर ही प्रदान की ट्राईसाइकिल

महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने लोकमंत्रणा कार्यक्रम में आमजनों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं तीन दिव्यांग आवेदकों को तत्काल मौके पर ही ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इसके साथ ही महापौर श्री शेजवलकर ने अधिकारियों से कहा कि समस्याओं का निराकरण निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रुप से कर दिया जावे। लोकमंत्रणा के दौरान अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया, उपायुक्त श्री एपीएस भदौरिया, सहायक आयुक्त श्री शैलेष अवस्थी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में में आयोजित लोकमंत्रणा कार्यक्रम के दौरान तीन दिव्यांग आवेदकों ने ट्राइसाइकिल की मांग की जिस पर महापौर श्री शेजवलकर ने जनकल्याण अधिकारी को मौके पर बुलाकर ट्राइसाइकिल प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके बाद तीनों युवकों श्री कैलाश गौड पुत्र श्री कल्याण, श्री भरत पुत्र श्री पप्पू रजक, श्री महेश पुत्र उत्तम कुशवाह को तत्काल ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इसके साथ ही आनंद नगर काॅलोनी समिति के निवासियों द्वारा बडे पार्क की सीसी रोड बनवाने का आग्रह किया जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं फोर्ट स्थित सिंधिया स्कूल के प्राचार्य द्वारा एक पत्र प्रदान कर आग्रह किया गया कि सिंधिया स्कूल से आवारा कुत्ते पकडवाए जाएं जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही दुल्लपुर थाटीपुर सिदार्थ नगर के निवासियों द्वारा सीवर चेम्बर के गडडों की मरम्मत कराने का आग्रह किया जिस पर संबंधित अधिकारी केा निर्देश दिए गए। वहीं सराफा बाजार के निवासियों द्वारा फुटपाथ के विद्युत पोल पर बडी लाइट लगवाने की मांग की, जिस पर संबंधित अधिकारियेंा को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं कबीर आश्रम गल्ला कोठार के निवासियों द्वारा घर के बाहर लगे कचरे का डब्बा हटवाने का आग्रह किया तथा तानसेन नगर निगवासी श्री मोतीलाल कन्नौरिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास दिलाने का आग्रह किया जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अन्य आवेदकों की समस्यों को सुनकर उनके भी निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

    

Share This News :