Home > अपना शहर ,
हरिद्वार, ऋषिकेश एवं उत्तराखंड के सन्त महात्माओं ने किया। गौशाला के भ्रमण

नगर निगम ग्वालियर द्वारा लालटिपारा में संचालित की जा रही गौशाला का भ्रमण आज हरिद्वार, ऋषिकेश एवं उत्तराखंड प्रदेश के सन्त महात्माओं ने किया। गौशाला के भ्रमण के दौरान संतजनों ने गौशाला की व्यवस्थाओं एवं गायों के रखरखाव को देखकर काफी प्रसन्नता व्यक्त की तथा गायों की खाद्य सामाग्री इत्यादि की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान संतजनों ने गौशाला के रखरखाव की जिम्मेदारी भी संभालने की इच्छा जाहिर की। भ्रमण के दौरान नोडल अधिकारी जनमित्र डा अतिबल ंिसह यादव, नोडल अधिकारी गौशाला श्री शशि शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Share This News :