Home > अपना शहर ,
पिंटो पार्क पर निर्माण श्रमिकों के पंजीयन शिविर में 280 मजदूरों ने कराया पंजीयन

नगर निगम ग्वालियर द्वारा नगर उदय अभियान के तहत शहरी आजीविका मिशन के हितग्राही, निर्माण कार्य में लगे अपंजीकृत निर्माण श्रामिकों, भवन मजदूरों के पंजीयन के लिए निगम द्वारा जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज रास आटो मोबाइल पिन्टोपार्क पानी की टंकी पर शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 280 निर्माण मजदूरों ने उपस्थित होकर अपने पंजीयन कराए तथा अनेक मजदूरों को फार्म वितरण किए गए। शिविर के दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्री बलबीर ंिसह तोमर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नोडल अधिकारी डा अतिबल ंिसह यादव, क्षेत्राधिकारी श्री अरविंद चतुर्वेदी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
रास आटो मोबाइल पिन्टोपार्क पानी की टंकी पर नगर उदय अभियान के तहत शहरी आजीविका मिशन के हितग्राही, निर्माण कार्य में लगे अपंजीकृत निर्माण श्रामिकों, भवन मजदूरों के पंजीयन के लिए आयोजित शिविर में लगभग 280 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया जिनके मजदूरी कार्ड बनाए जाएंगे, इसके साथ ही लगभग अनेक हितग्राहियों को आवेदन पत्र वितरित किए गए जो कि संबंधित हितग्राही अपने दस्तावेज लगाकर अपने संबंधित क्षेत्र के जनमित्र केन्द्र पर जमा कर सकता है, उनके भी मजदूरी कार्ड बनाए जाएंगे। वहीं शिविर के दौरान जो हितग्राही फार्म इत्यादी नहीं ले पाए हैं वह आगमी शिविर में उपस्थित रहकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
बारादरी चैराहे पर शिविर का आयोजन आज
निगम द्वारा आयोजित जनकल्याणकारी शिविरों में अगला शिविर 20 जनवरी को बारादरी चैराहा मुरार पर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आने वाले हितग्राहियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज, तीन पासपोर्ट फोटो, राशनकार्ड की छायाप्रति, समग्र पोर्टल आईडी, आधार कार्ड, राष्ट्रीयकृत बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लाना आवश्यक है।

Share This News :