Home > अपना शहर ,
एन.जी.टी. और पर्यावरण की एनओसी के बाद ही होगा खदान के पट्टे का नवीनीकरण – कलेक्टर डा संजय गोयल

कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने कहा है कि एन.जी.टी. और पोल्यूशन बोर्ड की रिपोर्ट के बाद ही बिलौआ क्षेत्र की 81 और मऊ - दीनदयाल नगर क्षेत्र की 4 खदानों की लीज का नवीनीकरण (रिन्यूवल) किया जाएगा ।इसके साथ ही अवैध उत्खनन  करने पर जिला प्रशासन और वन विभाग के अमले को रोकने या हथियारों का प्रयोग करने वाले खदान क्षेत्र के पूरे गाँव के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिये जाएंगे । उन्‍होनें यह निर्देश जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण की बैठक में दिए ।

      बैठक में वनमंडलाधिकारी सामान्य वन मंडल श्री विक्रम सिंह परिहार, प्रो प्रकाश सिंह बिसेन, एस.डी.एम. श्री महीप तेजस्वी सहित खनिज विभाग के अधिकारी उपस्थित थे ।

      कलेक्टर डा.संजय गोयल ने कहा उनकी अध्यक्षता वाली यह समिति कोई भी खदान का रिन्यूवल भविष्य में शर्तों की पूर्ति की शर्त पर नहीं करेगी । पट्टाधारकों को सभी एन.ओ.सी. और प्रमाण पत्र पूर्व में ही प्रस्तुत करना होंगे । उन्होनें स्पष्ट किया कि जिन शर्तों के आधार पर खदान के पट्टे दिए जाते है उनका कड़ाई से पालन किया जाना अनिवार्य होगा । इसका पालन कराने का दायित्व खनिज विभाग का होगा । सभी खदान संचालकों को उनके यहाँकाम करने वाली श्रमिकों का प्रति तीन माह में स्वास्थ्य परीक्षण कराने, उनका वेतन चेक द्वारा भुगतान करना, भविष्य निधि के रूप में राशि जमा कराना अनिवार्य होगा । उन्होनें कहा कि ऐसे खदान या क्रेशर संचालक जिनके विरूद्ध पूर्व में प्रकरण दर्ज कराये गये हैं उनकी लीज का भी रिन्यूवल नहीं किया जाएगा ।

      वन मंडलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि वर्ल्ड लाइफ सेन्चूरी क्षेत्र से 10 किलोमीटर और वन क्षेत्र से 250 मीटर दूरी पर ही खदान के पटृटे दिए जा सकते हैं, पटृटाधारक अवैध उत्खनन नहीं कर सके इसके लिए सभी खदानों पर मुनेरो का निर्माण आवश्यक रूप से कराया जाए ।

      समिति द्वारा विभागीय कार्यों के लिए सात  à¤…स्थाई लीज सशर्त स्वीकृत की गई है कि सभी उपबंधों का कड़ाई से पालन किया जाएगा जिस पर खनिज अधिकारी सतत् निगरानी करेंगे ।

 

Share This News :