Homeअपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
कांग्रेस नेता अशोक सिंह की माताजी का निधन, दोपहर दो बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

ग्वालियर। बहुत ही दुखद समाचार है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह की माताजी एवं पूर्व मंत्री स्व. राजेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती अवध बाई का आज प्रातः निधन हो गया। वे 96 वर्ष की थीं। श्रीमती अवध बाई सिंह का स्वास्थ्य बीते कुछ समय से खराब चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अपने निवास 19 गांधी रोड, ग्वालियर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से न केवल सिंह परिवार बल्कि राजनीतिक और सामाजिक जगत में भी शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे उनके निवास 19 गांधी रोड से प्रारंभ होकर थाटीपुर स्थित पटेल नगर मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति दें।

Share This News :