Home > अपना शहर ,
विधायक कप फुटबॉल एवं महिलाओं की खो-खो प्रतियोगिता

समितियाँ गठित, सौंपे दायित्व, उत्साहपूर्वक होगा आयोजन 

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा एवं क्षेत्रीय विधायक माननीय मायासिंह के सौजन्य से विधायक कप 2017 फुटबॉल ग्वालियर पूर्व विधानसभा का आयोजन 23 से 29 जनवरी तक होगा।मिनी स्टेडियम दर्पण कालोनी थाटीपुर में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर गुरूवार को रानीमहल में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक मे विधायक कप के संबंध में तकनीकी समिति, स्वागत समिति, स्वल्पाहार समिति, चिकित्सा समिति, मैदान समिति, प्रचार प्रसार समिति सहित कई अन्य समितियों का गठन किया गया । इस दौरान समितियों को कप से जुड़ी तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने और आयोजन को सफल बनाने के लिए कहा गया ।

            विधायक कप 2017 फुटबॉल में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी व टीमें 23 जनवरी तक फार्म भर सकते हैं । फार्मों का वितरण विधायक कार्यालय जयविलास परिसर से सुबह 11 से अपरांह 3 बजे तक होगा फार्म भरने के बाद निर्धारित समय पर जमा भी विधायक कार्यालय में ही जमा होंगे । फार्मों का वितरण नि:शुल्क किया जा रहा है ।

      इसके साथ ही ग्वालियर पूर्व विधायक कप 2017 महिलाओं के लिए खो- खो खेल का आयोजन किया जायेगा । इस उपलक्ष्य में महिलाओं के खेल के आयोजन के लए 5 सदस्यीय महिलाओं की टीम गठित की गई जिसमें संयोजक श्रीमती प्रमिला बाजपेयी, श्रीमती सुमन शर्मा, एवं सह संयोजक श्रीमती शिक्षा भदौरिया, रामकृष्ण मंडल, श्रीमती रितु जैन ,वीर सावरकर मंडल, श्रीमती रेखा त्रिपाठी भगत सिंह मंडल रहेगी ।

संयोजक मनीष तोमर, रामप्रकाश परमार, विजय सक्सेना एवंजयंत शर्मा ने बताया कि विधायक कप के अन्तर्गत सात दिनों तक प्रतियोगिताएं होंगी । स्पर्धा में अब्बल आने वाले प्रतिभागियों का इनाम राशि भी दी जाएगी । प्रथम पुरस्कार के रूप में 31,000 हजार रूपये, ईनामी राशि रखी गई है । जबकि द्वितीय पुरस्कार की राशि 21,000 हजार रूपये एवं तृतीय पुरस्कार की राशि 11,000 हजार रूपये है । इसके अलावा अन्य पुरस्कार भी खिलाड़ियों को दिए जाएंगे । 

बैठक्‍ में पूर्व मंत्री श्री ध्यानेन्द्र सिंह , सर्वश्री राकेश गुप्ता, रामेश्वर भदौरिया, अशोक जादौन, कनवर मंगलानी,राकेश परासिया, देवेन्द्र पवैया, हरीसिंक तोमर, नरेन्द्र सिकरवार, अनिल कौरव, मंडल अध्यक्ष जयंत शर्मा, रामप्रकाश परमार, पार्षद जबरसिंह, मेहताब सिंह, दिनेश दीक्षित, शिवराम जाटव, पुरूषोत्तम टमोटिया, दीवानसिंह, नरवरिया, अनिल त्रिपाठी, दीपक जैन, मनीष चिलवार, नरेश शर्मा, घनश्याम पंत, सोमेश महंत, चंद्रशेखर भदौरिया, संजय चौहान, संदीप दंडौतिया, हरिओम झा, अजय गुप्ता, ज्ञानेन्द्र भदौरिया, आयोजक मनीष तोमर, नीरू ज्ञानी, रमाकांत मेहते, राजेन्द्र महोबिया, दीपक जैन, नवीन गुर्जर, दिनेश यादव कौशल शर्मा, नरेन्द्र त्रिपाठी, डॉ डी एस चंदेल,गुलाबसिंह सेंगर सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Share This News :