Home > अपना शहर ,
जिले के युवाओं को अन्तर्राष्ट्रीय सीमा भ्रमण का सुनहरा मौका 29 जनवरी तक आवेदन माँगे

“माँ तुझे प्रणाम’’ योजना के तहत जिले के युवाओं को भी देश की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं की अनुभव यात्रा कराई जायेगी । इसके लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी द्वारा 29 जनवरी तक आवेदन माँगे गए है ।

      प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं में से किसी एक स्थल की अनुभव यात्रा जिले के युवाओं की कराई जायेगी । जिले के हर विकास खंड से इस यात्रा के लिए 20 युवाओं (10 युवक एवं 10 युवतियां) का चयन किया जायेगा। हर विकास खंड में चयनित किये जाने वाले युवाओं में 2-2 युवक एनसीसी, खिलाड़ी,मेधावी विद्यार्थी तथा 2 युवक स्काउट गाइड/सामाजिक कार्यकर्त्ता / सांस्कृतिक     à¤•्षेत्र तथा इसी मान से युवतियों को चयनित करना अनिवार्य है ।

      इस यात्रा के लिए युवक-युवतियों की आयु 15 से 25 वर्ष के मध्य होना चाहिए। पूर्व में यात्रा कर चुके युवाओं को इस यात्रा की पात्रता नहीं होगी । आवेदन पत्र के साथ चरित्र प्रमाण पत्र, अधिकृत चिकित्सक द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक की फोटोकॉपी, मूल निवासी प्रमाण पत्र, बोर्ड परीक्षा की अंक सूची एवं संबंधित क्षेत्र का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है ।

आवेदन के लिए इनसे करें संपर्क

  • विकास खंड मुरार – युवा समन्वयक श्री सोनू सिंह मो.नं. 99774-86897
  • विकास खंड डबरा – युवा समन्व्यक श्री मुकेश बाथम मो.नं. 96172-75981    
  • विकासखंड घाटीगॉव (बरई) युवा समन्वयक श्री अंबरीष गुर्जर मो.नं.94074-30814
  • विकासखंड भितरवार-युवा समन्वयक श्रीमती सीमा दुबे मो.नं. 70008-16224

व 78690-30199

Share This News :