Home > अपना शहर ,
“सीमित आय वर्ग वालों के घर के सपने को हाउसिंग बोर्ड करेगा साकार’’

 à¤¡à¥‡à¥ हजार करोड़ से अधिक के आवासीय प्रोजेक्ट होंगे लाँच  

आगामी एक वर्ष में ग्वालियर शहर में लगभग डेढ़ हजार करोड़ रूपये की लागत के हाउसिंग प्रोजेक्ट आकार लेने लगेगे, यह प्रोजेक्ट म.प्र.गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ग्वालियर द्वारा प्रारंभ किये जा रहे है । इसके लिए मंडल द्वारा 234 एकड़ भूमि पर प्रोजेक्ट तैयार किये गये हैं । इन प्रोजेक्ट के आ जाने से सीमित आय वर्ग वालों के स्वयं का आवास का सपना साकार हो सकेगा ।

      यह जानकारी उपायुक्त श्री महेन्द्र सिंह द्वारा प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह को चर्चा के दौरान दी गई है । श्री सिंह ने बताया कि मंडल द्वारा ग्वालियर की पॉश ईलाके और शहर से लगी हुई शासकीय भूमि पर यह प्रोजेक्ट प्रस्तावित किये गये हैं ।

      इनमें से सबसे प्रमुख आवासीय प्रोजेक्ट कादम्बरी नगर के नाम से प्रगति पर है।  à¤œà¤¿à¤¸à¤®à¥‡à¤‚ 9 एकड़ से अधिक की भूमि पर 19 एम.आई.जी.डिलक्स 42 एम.आई.जी. सीनियर, 79 एम.आई.जी. जूनियर 80,एल.आई.जी. तथा 53 ई.डब्ल्यू एस. भवन बनाये जा रहे हैं। इनकी लागत 32 करोड़ 52 लाख रूपये हैं । इनका कार्य मई 2017 तक पूर्ण हो जायेगा । मंडल द्वारा शहर की पॉश दर्पण कालोनी में एक एकड़ में कावेरी इन्क्लेव का निर्माण किया जा रहा है, पाँच करोड़ 33 लाख रूप्ये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में 12 एच.आई.जी. और 12 एम.आई.जी. फ्लैट का निर्माण किया जा रहा है यह प्रोजेक्ट नवम्बर 2018 तक पूर्ण कर लिया जाएगा ।

      उन्होनें बताया कि मंडल द्वारा ग्राम शेखुपुरा क्षेत्र में 44 एकड़ क्षेत्र में मिश्रित आवासीय कालोनी 300 करोड़ रूपये की लागत से बनाया जाना प्रस्तावित है इसी प्रकार भिंड रोड पर ग्राम बरेठा से पूर्व सूर्यनगर मिश्रित आवासीय योजना प्रस्तावित है, 59 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित इस योजना पर लगभग 250 करोड़ रूपये का व्यय प्रस्तावित है । कलेक्ट्रेट कार्यालय से आगे ग्राम डोंगरपुर पुतलीघर क्षेत्र में 38 एकड़ में पदमावती नगर मिश्रित आवासीय योजना प्रस्तावित है इस पर 400 करोड़ का व्यय प्रस्तावित है। यह तीनों ही प्रोजेक्ट चालू 2017 वर्ष से प्रारंभ कर दिये जाएंगे। भिंड रोड पर ग्राम गिरगॉव खेरिया मिर्घा में 70 एकड़ में मिश्रित आवासीय योजना का प्लान भी विभाग द्वारा तैयार कर लिया जाएगा । इस पर भी 500 करोड़ रूपये का व्यय अनुमानित है ।

      श्री सिंह ने बताया कि नजूल द्वारा आगामी 2 वर्षों में शहर को बड़े प्रोजेक्ट प्रदान कर सीमित आय वर्ग के लोगों के स्वयं के आवास का सपना साकार हो जाएगा ।

Share This News :