Homeराज्यो से ,slider news,
बारिश के बीच भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल स्वागत, बोले- हर ....

ขอเครดิตฟรีหน่อยครับสมัครปุ๊บรับปั๊บไม่ต้องฝาก

मप्र भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार को पहली बार ग्वालियर पहुंचे, जहां बारिश के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया। भारी बारिश के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 50 से अधिक स्थानों पर फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। स्वयं प्रदेश अध्यक्ष भीगते हुए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते नजर आए।मप्र भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार को पहली बार ग्वालियर पहुंचे, जहां बारिश के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया। भारी बारिश के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 50 से अधिक स्थानों पर फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। स्वयं प्रदेश अध्यक्ष भीगते हुए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते नजर आए।स्वागत के बाद हेमंत खंडेलवाल ने अटल सभागार में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भारत सिंह, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, माया सिंह, अनूप मिश्रा, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।सभा को संबोधित करते हुए खंडेलवाल ने कहा, "ग्वालियर वह भूमि है जहां उस विचारधारा का जन्म हुआ जिसका नेतृत्व आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। जनसंघ का पहला महापौर भी ग्वालियर से ही आया था। यह राजमाता की पवित्र भूमि है। हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह पार्टी के लिए पूर्णतः समर्पित रहे और कभी खुद को किसी से कम न समझे।"उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता और पार्टी के बीच की मजबूत कड़ी बनें। उन्होंने कहा, आपकी चिंताओं को हम समझेंगे और उनका समाधान करेंगे। हर कार्यकर्ता खुद को प्रदेश अध्यक्ष समझे। भाजपा अपने संगठन की शक्ति से मजबूत है, जबकि कांग्रेस सिर्फ फेसबुक और ट्विटर पर ही सिमट कर रह गई है।




Share This News :