Homeराज्यो से ,
ASI ने मांगी दस हजार की रिश्वत, जाने फिर क्या हुआ

kubet ไทยคาสิโนออนไลน์

ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी को उसका पैसा लौटाने के बदले में एएसआई द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। फरियादी रिटायर्ड फौजी का कहना है कि यह रिश्वत बड़ागांव चौकी प्रभारी एएसआई राजकुमार शर्मा ने मांगी है। एएसआई की इस हरकत का वीडियो भी फौजी ने बनाया है। जिसमें एएसआई शर्मा यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, 13 लाख रुपये नहीं देख रहे हो, 10 हजार रुपये की चिंता कर रहे हो।दरअसल, भिंड जिले के असहोना निवासी मुन्नालाल ज्योतिषी का कहना है कि उन्होंने दो साल पहले पत्नी बेजती के नाम से बब्लू बुंदेला की पत्नी रागिनी से 25x45 वर्ग फीट का प्लॉट 13 लाख 90 हजार रुपये में खरीदा था। इस सौदे में उनके साथ धोखाधड़ी हो गई। उन्हें जो प्लॉट दिखाया गया था, उसकी जगह रेंच वाले प्लॉट की रजिस्ट्री कर दी गई। इसकी शिकायत उन्होंने एसपी कार्यालय में की थी।मुन्नालाल का आरोप है कि जब उन्हें रजिस्ट्री में गड़बड़ी की जानकारी मिली तो उन्होंने बब्लू बुंदेला पर दबाव बनाया। इस पर बब्लू ने एक लाख रुपये तत्काल लौटा दिए और शेष 12 लाख 50 हजार रुपये का चेक देने का वादा किया। यह चेक मामले की जांच कर रहे बड़ागांव चौकी प्रभारी एएसआई राजकुमार शर्मा ने बब्लू से ले लिया, लेकिन वह चेक उन्हें (फौजी को) नहीं दे रहे हैं। इसके बदले में वह 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी से जब फरियादी ने शिकायत की तो उन्होंने मुरार थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।


Share This News :