बहनों को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली के सरई गांव में आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं जनजातीय गौरव सम्मेलन में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि दीपावली के बाद प्रदेश की सभी लाडली बहनों को हर माह 1500 रुपये दिए जाएंगे। वहीं रक्षाबंधन से पहले 250 रुपये शगुन राशि के रूप में सभी पात्र बहनों के खातों में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बहनों की आर्थिक सशक्तिकरण को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि सिंगरौली को जल्द ही मेडिकल कॉलेज की सौगात दी जाएगी, जिससे अगले साल से यहां से डॉक्टर भी निकल सकेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 503 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले 54 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिसमें सड़कों, स्कूल भवनों, अस्पताल और जल योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आदिवासी समुदाय और महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना जैसी योजनाओं से लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली के सरई गांव में आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं जनजातीय गौरव सम्मेलन में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि दीपावली के बाद प्रदेश की सभी लाडली बहनों को हर माह 1500 रुपये दिए जाएंगे। वहीं रक्षाबंधन से पहले 250 रुपये शगुन राशि के रूप में सभी पात्र बहनों के खातों में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बहनों की आर्थिक सशक्तिकरण को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि सिंगरौली को जल्द ही मेडिकल कॉलेज की सौगात दी जाएगी, जिससे अगले साल से यहां से डॉक्टर भी निकल सकेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 503 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले 54 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिसमें सड़कों, स्कूल भवनों, अस्पताल और जल योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आदिवासी समुदाय और महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना जैसी योजनाओं से लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने सिंगरौली में 4 लेन सड़क, 100 बेड का अस्पताल, माड़ा अस्पताल का उन्नयन, एयर एंबुलेंस सुविधा और शव वाहन सेवा जैसे जनहित के कार्यों की भी घोषणा की। कार्यक्रम में जनजातीय वर्ग के लाभार्थियों का मंच से सम्मान भी किया गया।