Homeराज्यो से ,
पुलिस की 15 टीम की आठ ठिकानों पर दबिश, 13 को गिरफ्तार कर जब्त किए 190 नकली सोने के बिस्किट

कटनी के नेशनल हाईवे 30 में पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग स्थानों पर हुई करीब आधा दर्जन लूट के मामलों में कटनी पुलिस को बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता मिली है। हाईवे पर लगातार हो रही लूट को कटनी पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपियों की तलाश में आठ परिधियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने 215 पुलिसकर्मियों की 15 टीमें बनाई गईं जिसने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी।

कटनी पुलिस की एक टीम ने छतरपुर से मुख्यारोपी इतवार सिंह बहेलिया को गिरफ्तार किया तो कटनी की बाकी टीमों ने कटनी के हरदुआ सहित अन्य ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 12 संदेहियों को हिरासत में लिया और उनके पास से चोरी में उपयोग होने वाली 26 रेसर मोटरसाइकिल, लूट में इस्तेमाल 20 धारदार हथियार सहित 190 नकली सोने की बिस्किट भी बरामद किए। लुटेरों पर रेड की कारवाई और पकड़ने के दौरान यूपी की तर्ज पर पुलिस को एक शॉर्ट एनकाउंटर भी करना पड़ा। जी हां, पन्ना जिले के रहने वाले इतवार सिंह बहेलिया पूरे लूट का मुख्य आरोपी था जिसे कटनी पुलिस छतरपुर से गिरफ्तार कर कटनी लेकर आ रही थी।हालांकि तड़के सुबह कटनी के ट्रांसपोर्ट नगर के नजदीक पुलिस का वाहन पंक्चर हो गया। इसी दौरान मुख्य आरोपी पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग की जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए शॉर्ट एनकाउंटर किया। इतवार सिंह को पैर में गोली लगी है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले पर कटनी के नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि कुछ अज्ञात लड़के नेशनल हाईवे 30 पर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे जिस पर मामला पंजीबद्ध कर लगातार हमारी टीम काम कर रही थी। आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें चिन्हित किया गया और कटनी पुलिस के द्वारा 200 से अधिक पुलिस कर्मियों की 15 टीम तैयार कराई गई।हालांकि तड़के सुबह कटनी के ट्रांसपोर्ट नगर के नजदीक पुलिस का वाहन पंक्चर हो गया। इसी दौरान मुख्य आरोपी पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग की जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए शॉर्ट एनकाउंटर किया। इतवार सिंह को पैर में गोली लगी है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले पर कटनी के नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि कुछ अज्ञात लड़के नेशनल हाईवे 30 पर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे जिस पर मामला पंजीबद्ध कर लगातार हमारी टीम काम कर रही थी। आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें चिन्हित किया गया और कटनी पुलिस के द्वारा 200 से अधिक पुलिस कर्मियों की 15 टीम तैयार कराई गई।


Share This News :