भाई विपिन ने की नार्को टेस्ट की मांग,रील देखकर भड़की थी सोनम यात्री पर
शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड की चर्चा देशभर में है। अब राजा के परिवार ने नार्को टेस्ट की मांग की है। शिलांग पुलिस को पांचों आरोपियों से पूछताछ के लिए सात दिन का रिमांड मिला है, लेकिन सोनम अभी भी कई बातें छुपा रही है।जिस तरह से सभी आरोपी झूठ बोल रहे हैं, उससे लगता है कि उन्हें हत्या के बारे में और भी बहुत कुछ पता होगा। विपिन ने कहा कि मैं अभी तक सोनम के माता-पिता से बात नहीं कर सका। उन्होंने मीडिया के माध्यम से कोई बयान क्यों नहीं दिया। पुलिस को उसके माता-पिता से पूछताछ करनी चाहिए।
इसे लेकर राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम और राज जिस तरह से पुलिस को गुमराह कर रहे हैं, वह चौंकाने वाला है। नार्को टेस्ट होने के बाद पता चलेगा कि सोनम इस मामले में कितना झूठ बोल रही है।
सोनम के साथ बस में समीप बैठी एक युवती उजाला यादव सामने आई हैै। उसका कहना है कि बस में सोनम उसके करीब बैठी थी और मुंह को ढक रखा था। तब उजाला उसे पहचान नहीं पाई थी, लेकिन सोनम की गिरफ्तारी के बाद युवती ने 9 जून को राजा के भाई का नंबर जुटाया और उसे काॅल किया।
उजाला का कहना है कि जब वह बस में बैठी थी तो फोन पर राजा हत्याकांड की रील देख रही थी। इस पर सोनम भड़क गई थी और कहा था कि बंद करो इसे, ये बकवास है। युवती ने कहा कि वह केंट स्टेशन से वाराणसी आ रही थी। तब बस में उसे सोनम मिली थी। उसने गोरखपुर जाने वाली ट्रेन के बारे में भी पूछा था। उजाला गाजीपुर से दस किलोमीटर पहले उसके गांव नसीदपुर में उतर गई थी।