Home > राज्यो से ,
आखिर किन कारणों से होते हैं प्लेन क्रैश? जानें 4 बड़ी वजहें
अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के समय क्रैश हो गई। इस विमान हादसे के बाद एक सवाल सभी के मन में आता है कि आखिर किन कारणों से प्लेन क्रैश हो जाते हैं। तो ऐसे में इस वीडियो के माध्यम से हम आपको उन प्रमुख वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कारण विमान क्रैश होते हैं।बता दें कि, क्रैश हुई फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी और टेकऑफ के दौरान प्लेन अहमदाबाद के ही मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर है। प्लेन क्रैश की खतरनाक और डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसमें धुएं का काला गुबार उठते देखा जा रहा है। इस दौरान एयरपोर्ट जाने के सभी रास्ते सुरक्षा के मद्देनजर ब्लॉक कर दिए गए हैं। यह घटना यात्री विमानों की सुरक्षा, तकनीकी खामियों में हुई चूक को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है।