Homeराज्यो से ,
130 अश्लील वीडियो कांड: भाजपा बोली- पार्टी विरोधी गतिविधि थी, इसलिए निकाल दिया

भाजपा की कथित नेत्री सीमा गुप्ता के विवाहित बेटे शुभम गुप्ता और उसकी प्रेमिका के अश्लील वीडियो वायरल मामले ने बड़ा रूप ले लिया है। इस प्रकरण में भाजपा ने सीमा गुप्ता से किनारा करते हुए साफ कहा है कि उन्हें पार्टी ने 2023 में ही पद से हटा दिया था। दूसरी ओर इस मामले में शुभम गुप्ता की पत्नी ने भी महिला थाने में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। वहीं, वायरल वीडियो में दिख रही महिला ने शुभम की पत्नी, उसके जीजा और बहन पर केस दर्ज कराया है।

प्रदेश स्तर पर गर्म हुई राजनीति के बाद शनिवार को मैनपुरी आए शहर विधायक एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा, जिले लोग महिला नेत्री बता रहे हैं, हमारे यहां कोई ऐसी नेत्री नहीं है। जिलाध्यक्ष से बात की। उनसे पता लगा कि वह कभी रही थीं। पार्टी के खिलाफ जो गतिविधियां थीं, उसको लेकर उनको काफी पहले निकाल दिया गया था। उनको कभी किसी कार्यक्रम में न बुलाया जाता है और न ही कोई महिला नेत्री और कोई पदाधिकारी हैं। इस प्रकरण में दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। एक महिला थाने में और एक कोतवाली में। उनकी पुलिस जांच करेगी, जो भी तत्व होंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश यादव को कोई भी हल्का-फुल्का विषय मिल जाता है तो वह आए दिन उन्हें पोस्ट करते हैं।भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना तिवारी ने इस मामले में कहा कि सीमा गुप्ता, उत्तरी छपट्टी मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष थीं। मगर, 2023 में उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों और निष्क्रियता के चलते उन्हें हटा दिया गया था। उनके स्थान पर पूनम राठौर को जिम्मेदारी देते हुए सह मंडल अध्यक्ष बनाया गया था। सीमा गुप्ता का रवैया पार्टी और पदाधिकारियों के प्रति खराब था।

Share This News :