सड़क पर संबंध बनाने वाले नेताजी के साथ आखिर कौन थी वो महिला, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा
मंदसौर जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम संबंध बनाने वाले कथित भाजपा नेता का वीडियो बीते कई दिनों से चर्चा में है। वीडियो में दिखने वाले नेता मनोहरलाल धाकड़ को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उनके साथ नजर आ रही महिला की भी तलाश की जा रही है। अब हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर वो कौन थी? उसकी क्या मजबूरी रही कि वह नेताजी के खुली सड़क पर संबंध बनाने को तैयार हो गई? खैर, पुलिस ने महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि महिला की पहचान हो गई है।पूरा मामला 22 मई को वायरल हुए वीडियो के बाद चर्चा में आया। हालांकि, वायरन वीडियो 13 मई का है। इसके इतने दिनों बाद सामने आने के पीछे भी ब्लैकमेलिंग की बात सामने आई है। NHAI ने तीन कर्मचारियों को भी निलंबित किया है। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ी तो इनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा सकता है। इधर, पूर्व भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ की गिरफ्तारी के बाद महिला की तलाश तेज हो गई है। बता दें, रतलाम रेंज डीआईजी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर मनोहरलाल और उनकी महिला साथी के खिलाफ मंदसौर की भानपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। डीआईजी मनोज सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है। भानपुरा थाना प्रभारी आरसी डांगी ने बताया कि महिला की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला की पहचान हो गई है। वह मनोहरलाल की पुरानी दोस्त है। महिला की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही महिला को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।