Homeराज्यो से ,
लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप को पार्टी से निकाला -जाने क्यों

 पटना। लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उनको परिवार से भी बेदखल कर दिया है। दरअसल, तेजप्रताप यादव ने कल देर रात सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि वह पिछले 12 साल से अनुष्का नाम की लड़की के साथ रिलेशन में थे।

लालू यादव ने एक्स पर किया पोस्ट
लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है।
अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे (तेजप्रताप यादव) पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे, वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। 

 

 

Share This News :