Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, खजुराहो का पारा 42 डिग्री पहुंचा

मध्यम प्रदेश में मई महीने में कई सिस्टम एक साथ एक्टिव होने से लगातार बारिश आंधी और ओले गिर रहे हैं। रविवार को कई जिलों में बारिश हुई। मंदसौर, शहडोल, खरगोन और अशोकनगर में दोपहर तेज हवाओं के साथ पानी गिरा। अशोकनगर में ओले गिरे। वहीं राजधानी भोपाल के कोलार इलाके मे तेज आंधी के साथ बूदांबादी भी हुई दिन में धूप-छाव चलता रहा। वहीं खजुराहो का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में मिली कुछ दिन की राहत के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है। रविवार को प्रदेश में खजुराहो सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चार जिलों का पारा 40 व उससे ज्यादा दर्ज किया गया। बड़े शहरों में ग्वालियर में पारा 39.1 डिग्री पर पहुंच गया। भोपाल में 37.2 डिग्री, इंदौर में 35.5 डिग्री, उज्जैन में 36.5 डिग्री और जबलपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रीवा, सागर, सतना, उमरिया, सीधी, खंडवा और मंडला में तापमान 39 डिग्री के पार रहा। इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान सबसे कम 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। रायसेन में यह 34 डिग्री रहा।मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में कुछ सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। 14 मई तक हल्की बारिश गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद गर्मी का असर बढ़ सकता है।वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर गुजरात से अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर से नमी आने के कारण अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी बने रहने की संभावना है। हालांकि अब तापमान बढ़ने लगा है।

12 मई : भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन-ग्वालियर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहती है। सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मौसम खुला रह सकता है।

13 मई : भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, राजगढ़, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, राजगढ़ में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी वाला मौसम रह सकता है।

14 मई : ग्वालियर, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में गरज-चमक वाली स्थिति बनी रह सकती है।

Share This News :